गिरिडीह सिरसिया स्थित BNS DAV पब्लिक स्कूल में अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025-26 का सफल आयोजन किया गया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित इस परीक्षा में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए लगभग 335 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। परीक्षा केंद्र पर दोपहर 2 बजे से निर्धारित समय के अनुसार परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें सभी नियमों का सख्ती से पालन हुआ।

विद्यालय प्राचार्य श्री सचिन गर्ग ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी तैयारियां समय पर पूरी की गई थीं। गर्मी को देखते हुए परीक्षार्थियों को शीतल जल व अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई गईं। इस प्रयास से विद्यालय ने न केवल एक राष्ट्रीय परीक्षा का सफल संचालन किया, बल्कि परीक्षा में पारदर्शिता और अनुशासन की मिसाल भी पेश की।













