Aba News

बालिकाओं के शौर्य प्रदर्शन की तैयारी, शस्त्र प्रशिक्षण शिविर जारी

गिरिडीह के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कुटुंब प्रबोधन विभाग के तहत माता अहिल्याबाई होलकर वाहिनी द्वारा आयोजित शस्त्र चालन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को झंडा मैदान के सामने विवाह भवन में जारी रहा। कार्यक्रम का नेतृत्व पूनम बरनवाल कर रही हैं, जिसमें 72 बालिकाओं को तलवार एवं दंड संचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

आत्मरक्षा, आत्मबल और मानसिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में प्रशिक्षित बालिकाएं रामनवमी पर अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगी। आज, सभी बालिकाओं ने पारंपरिक रूप से शस्त्र पूजन संपन्न किया, जिससे उनके आत्मविश्वास और सांस्कृतिक जुड़ाव को और बल मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें