Aba News

हर समाज के हित में है वक्फ संशोधन बिल मुस्लिम समाज को भी होगा इससे फायदा

गिरिडीह बिरनी वक्फ बोर्ड संशोधन बिल 2025 का विहिप व बजरंग दल प्रचार प्रसार प्रमुख सह समाजसेवी बबलु यादव ने स्वागत किया है । उन्होंने कहा कि वक़्फ़ बोर्ड संशोधन बिल देश के हर समाज के हित में है जो विपक्ष के द्वारा मुस्लिम समुदाय को गुमराह किया जा रहा है । उन्होंने कहा विपक्ष यह अफवाह फैला रहा है कि वक्फ की जमीन को केंद्र सरकार छीन लेगी जो बिल्कुल झूठा है । उन्होंने कहा ऐसा इस संशोधन बिल में कहीं नहीं है बल्कि वक़्फ़ में प्रदर्शित हो इसके लिए यह बिल लाया गया है । जिससे गरीब मुस्लिम परिवार को फायदा होगा और वक़्फ़ की मनमानी कम होगी वक़्फ़ अब दावा करके किसी की भी संपत्ति पर अपना अधिकार नहीं कर सकेगा । उन्होंने कहा वक्फ बोर्ड संशोधन बिल न होने से भू-माफियाओं द्वारा इसका दुरुपयोग किया जा रहा था । अब यह कानून बनने से आम लोगों को भी सदुपयोग होगा । उन्होंने कहा हमें केंद्र सरकार से यह आशा और उम्मीद है कि बहुत जल्द ही नागरिक संशोधन बिल भी पास होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें