गिरिडीह अर्गाघाट समेत कई छठ घाटों पर चैती महापर्व छठ के मद्देनजर सख्त सुरक्षा व्यवस्था देखी गई। श्रद्धालुओं की सुविधा और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए उसरी नदी और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बल तैनात किए गए थे। एसडीओ श्रीकांत विस्पुते और डीएसपी नीरज सिंह खुद मौके पर मौजूद रहकर हालात पर नजर रख रहे थे,

जबकि अन्य पुलिस अधिकारी भी घाटों पर मुस्तैद थे। प्रशासन ने छठ महापर्व पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए अलर्ट मोड में रहते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।












