Aba News

चैती छठ महापर्व: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पण के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान सम्पन्न

गिरिडीह शुक्रवार सुबह चैती छठ महापर्व के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने शहर के अरगाघाट सहित विभिन्न छठ घाटों पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पण कर महापर्व की पूर्णाहुति की। इस अवसर पर भक्ति और उल्लास का अनोखा संगम देखने को मिला,

जहां भक्तजन अहले सुबह डाला और दउरा लेकर घाटों की ओर निकले। अरगाघाट, शास्त्री नगर छठ घाट, दीनदयाल छठ घाट, मेट्रोस गली छठ घाट, बनखनजों छठ घाट सहित अन्य स्थानों पर छठ गीतों की गूंज और श्रद्धालुओं की भीड़ ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

नदी घाटों पर भी आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा, वहीं राजघाट और ग्रामीण क्षेत्रों के तालाबों और नदियों में भी भक्तों का जनसैलाब देखा गया। उगते सूर्य को अर्घ्य देने की आतुरता और आस्था के इस अद्वितीय दृश्य ने महापर्व की भव्यता को और बढ़ा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें