गिरिडीह के मछली मुहल्ला स्थित आई.आर.पी.सी. लाइब्रेरी में समाजसेवी नौशाद अहमद चाँद की उपस्थिति में नि: शुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डॉ. दानिश हसन काज़मी (इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट, चंदन हार्ट इंस्टीट्यूट, लखनऊ) द्वारा 200 से अधिक मरीजों की हृदय संबंधी जांच की गई।

शिविर में हृदय रोग, मधुमेह, रक्तचाप एवं ईसीजी की सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं, जबकि इको टेस्ट रियायती दरों पर किया गया। इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे गिरिडीह में अनुभवी चिकित्सकों की कमी को पूरा करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास बताया।

आई.आर.पी.सी. अध्यक्ष शादाब अहमद ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और ऐसे सामाजिक कार्यों में सहयोग देने की अपील की। इस आयोजन में आई.आर.पी.सी. के पदाधिकारियों और कई समाजसेवियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।












