Aba News

किसानों का फूटा गुस्सा, तिसरी अंचल अधिकारी के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन!

गिरिडीह के तिसरी प्रखंड में किसानों ने रजिस्टर-टू की सत्यापित प्रति के लिए रिश्वतखोरी के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। न्यायालय और समाहर्ता के आदेश के बावजूद बिना घूस के प्रति न मिलने से नाराज किसानों ने जूते-चप्पल और झाड़ू लेकर तिसरी ब्लॉक में विरोध जताया।

गुस्साए किसानों को आता देख अंचल कर्मियों ने ब्लॉक में ताला बंद कर खुद को छिपा लिया। किसानों ने दिनभर धरना दिया और अंचल अधिकारी को बाहर निकलने की चुनौती दी। किसान जनता पार्टी के संयोजक दासो मुर्मू ने कहा कि अन्य क्षेत्रों में रजिस्टर-टू दिया जा रहा है, लेकिन तिसरी में घूसखोरी चरम पर है।

प्रदर्शनकारियों ने थाना जाकर खुद पर मुकदमा करने की मांग रखी और चेतावनी दी कि अगर रजिस्टर-टू जल्द नहीं मिला, तो जेलों में जगह कम पड़ जाएगी। आंदोलन में नीलम कुमारी, खुशबू देवी, बट्टू मरांडी, मुंशी मुर्मू, सुकुल नारायण देव समेत सैकड़ों किसान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें