Aba News

गिरिडीह में रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना में रामनवमी और चैत्र नवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। बैठक में सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत, एसडीपीओ जितवाहन, डीएसपी नीरज सिंह, थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो और मुखिया भगीरथ मंडल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सदस्यों ने जल आपूर्ति, बिजली व्यवस्था और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस तैनाती की मांग रखी। एसडीएम श्रीकांत यशवंत ने आश्वासन दिया कि अखाड़ा जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी और लाइट की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें