Aba News

पचम्बा थाना परिसर में विशेष बैठक आयोजित

गिरिडीह के पचम्बा थाना परिसर में आज एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें डीएसपी कौसर अली और थाना प्रभारी राजीव कुमार ने अध्यक्षता की। बैठक में लाइसेंसधारियों, रूट चार्ट, डीजे प्रबंधन और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

अधिकारियों ने सभी लाइसेंसधारियों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग की अपील की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी और कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें