Aba News

जमीन विवाद में झड़प, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

गिरिडीह सरिया प्रखण्ड के सरिया-राजधनवार मुख्य मार्ग पर बुधवार दोपहर जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप है कि करीब 200 अज्ञात युवक, जो बाउंसर के रूप में काम कर रहे थे, काली स्कॉर्पियो गाड़ियों में आए और निर्माणाधीन भवन को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान उनके पास हथियार भी थे।

यह विवाद जेएमएम नेता त्रिभुवन मंडल और अन्य लोगों के बीच महीनों से चल रहा था, जिसकी शिकायत कई बार स्थानीय प्रशासन से की गई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। झड़प में कई महिलाएं घायल हो गईं, जबकि हमलावर सीसीटीवी कैमरे भी लेकर फरार हो गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें