Aba News

मजदूरों का हक़ मारने का आरोप लगा jklm ने गिरिडीह सदर अस्पताल के आउट सोर्सिंग एजेंसियो का किया पुतला दहन, सिविल सर्जन पर मिलीभगत का आरोप

गिरिडीह सदर अस्पताल मे कार्यरत आउटसोर्सिंग बालाजी डिटेटिव और शिवा सिक्योरिटी एजेंसी का पुतला दहन किया गया. Jklm नेता नागेंद्र चंद्रवंशी के नेतृत्व मे बुधवार को पार्टी के नेताओं ने इस दौरान दोनों एजेंसी का पुतला लिए निकले. और टावर चौक पहुंचे, जहा दोनों एजेंसियो का पुतला दहन किया. और जमकर नारे लगाए गए.वही jklm नेता नागेंद्र ने दोनों एजेंसियो के खिलाफ नारे लगाए गए. Jklm नेता ने कहा कि सिविल सर्जन के मिलीभगत से दोनों एजेंसी सदर अस्पताल को लूट का अड्डा बना चुकी है.

और अब हालत ऐसे है कि दोनों एजेंसी मे काम करने वाले कर्मियों को न्यूनतम मजदूरी तक नहीं मिल रहा है. कर्मी अपने अधिकार को लेकर काला पट्टी बांधकर ड्यूटी कर रहे है. उनके मजदूरी का हक़ दोनों एजेंसी मार रही है. जबकि सरकार द्वारा दोनों एजेंसी को बराबर पैसे का भुगतान किया जाता है. इधर पुतला दहन मे अर्जुन पंडित, आफ़ताब आलम, नवीन गुप्ता, नागेंद्र मिश्रा, ऋषव कुमार समेत कई कार्यकर्त्ता मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें