Aba News

कोल्डीहा में सांस्कृतिक कार्यक्रम से फैला भाईचारे का संदेश

गिरिडीह कल रात कोल्डीहा में न्यू मासूम स्टार क्लब द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें कव्वाली, शेरो-शायरी और गीत-संगीत की शानदार प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। गिरिडीह से आए कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से समाज में भाईचारे और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झामुमो नेता नूरुल होदा, बबलू सानू, मुन्ना, नारायण दास, बीरेंद्र राम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि छोटी-छोटी घटनाओं को बड़ा मुद्दा न बनाया जाए, बल्कि समस्या का समाधान मिलकर निकाला जाए ताकि समाज में शांति और सौहार्द बना रहे। इस आयोजन को सफल बनाने में न्यू मासूम स्टार क्लब के शहजादा, जुबेर भाई, ताजुद्दीन, बबन भाई, जावेद भाई, आफताब, सद्दाम, एहसान, मुस्ताक भाई, रामजान भाई, पप्पू भाई, फिरोज भाई, तासीफ, रिजु भाई समेत कई अन्य लोगों ने अहम योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें