गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के भंडारो गांव की 14 वर्षीय सोनी कुमारी नवरात्रि का व्रत अद्भुत तरीके से रख रही है। उसने अपने सीने पर कलश स्थापित कर लोहे की कीलों पर लेटकर नौ दिनों तक बिना अन्न-पानी के रहने का संकल्प लिया है।

सोनी की मां गीता देवी के अनुसार, वह शुरू से ही पूजा-पाठ में लीन रहती है और इस बार संकल्प पूरा करने के लिए दृढ़ है। उसकी भक्ति को देखकर बड़ी संख्या में लोग आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं, और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।












