Aba News

आदिवासी समाज का प्रमुख पर्व ‘शिकर देशोम बाहा बोंगा महोत्सव’ हर्षोल्लास से मनाया गया

गिरिडीह: आज मंगलवार को आदिवासी छात्रसंघ के नेतृत्व में शिरक देशोम बाहा बोंगा महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस महोत्सव में जिले भर के आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए, जो प्रकृति से जुड़े इस पर्व को पारंपरिक विधियों से मनाते हैं। महोत्सव के मुख्य आयोजन स्थल, मांझीथान के पास स्थित जाहेरथान पूजा स्थल पर आदिवासी समाज के पुरोहित नायके बाबा द्वारा पूजा सम्पन्न की गई। नायके ने आदिवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सरहुल महोत्सव सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है, जो पर्यावरण संरक्षण, सामूहिकता और आध्यात्मिकता का संदेश देता है।

इस उत्सव के बाद पारंपरिक नृत्य की झलकियां दर्शाते हुए रोड शो मांझीथान से शुरू होकर HE+2 छात्रावास प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर झारखंड के जिला एवं नगर मंत्री, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, पर्यटन और संस्कृति मंत्री सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू भी मौजूद रहे, जिन्होंने आदिवासी समाज को इस महापर्व की शुभकामनाएं दी। महोत्सव में समाज के बुद्धिजीवी, जैसे नूनका टुडू, नुनु लाल मरांडी, नुनु राम किस्कू, सिकंदर हेंब्रम और आदिवासी छात्रसंघ के अध्यक्ष प्रदीप सोरेन, सचिव मदन हेंब्रम, मीडिया प्रभारी रमेश मुर्मू सहित जिलेभर के समाजिक कार्यकर्ता और लोग शामिल हुए, जिन्होंने इस महापर्व को सफल बनाने में योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें