Aba News

गिरिडीह में चैती छठ की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू

गिरिडीह में चैती छठ पूजा की शुरुआत के साथ ही झारखंड सरकार के मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू ने मंगलवार को अरगा घाट का दौरा कर तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि छठ व्रतियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं। घाट की सफाई और मरम्मत कार्य तेजी से पूरा करने का आदेश भी दिया गया। छठ पूजा की पवित्रता और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को मुस्तैद रहने की हिदायत दी गई। इस निरीक्षण के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सिंह, नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह समेत कई स्थानीय नेता और नगर निगम अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें