Aba News

गिरिडीह में पुलिस अलर्ट, त्योहारों पर कड़ी निगरानी!

गिरिडीह में ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर गिरिडीह पुलिस हाई अलर्ट पर है। एसपी डॉ. विमल कुमार खुद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं और आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। जिलेभर में फ्लैग मार्च किया गया है, थानों में क्राउड कंट्रोल यूनिट और क्विक रिएक्शन टीम तैनात हैं। चौक-चौराहों पर अतिरिक्त फोर्स मौजूद है, सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर है। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी, वहीं जुलूस में डीजे पर प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस का साफ संदेश—शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें