गिरिडीह में 29 दिनों के लंबे समय के बाद आखिरकार रविवार की राज रमजान का चांद नज़र आ गया। इसके बाद मुस्लिम समाज के लोगों में गज़ब का उत्साह देखने को मिला। चांद दिखते ही स्टेशन रोड, बरवाडीह, भंडारीडीह ,मोहनपुर ,बिशनपुर, पचंबा समेत अन्य मुस्लिम इलाकों में खुशी छा गई।बताया गया कि कल धूमधाम से ईद मनाई जाएगी। रोजेदारों को रमजान में की गई इबादतों का रब की तरफ से ईद के रूप में मिलने वाले इनाम का इंतजार था।बताया गया कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारे का प्रतीक होता है। दुनिया भर के मुसलमान हर्षोउल्लास के साथ ईद मनाते हैं। कल तमाम इलाकों में ईद मनाई जाएगी।













