Aba News

पूर्व महापौर सुनील पासवान के पिता का निधन, शीतलपुर घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

गिरिडीह नगर निगम के निवर्तमान महापौर सुनील पासवान के पिता परमेश्वर पासवान का शनिवार रात ब्रेन हेमरेज के कारण 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका इलाज रांची के रिम्स में चल रहा था। रविवार को शीतलपुर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया, जहां भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। स्वर्गीय परमेश्वर पासवान व्यापार मंडल में मैनेजर रह चुके थे और 2000 में सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन पर पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, निर्भय कुमार शाहबादी, वेभव शाहबादी समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें