गिरिडीह पुलिस केंद्र में आज पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आगामी ईद पर्व को लेकर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की गई। विधि-व्यवस्था संधारण के लिए प्रतिनियुक्त पुलिस बलों को ब्रीफिंग दी गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। आपातकालीन स्थिति में दंगा नियंत्रण की रणनीति को परखने के लिए मॉक ड्रिल का भी आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस बलों को तेजी से कार्रवाई करने, भीड़ प्रबंधन और शांति व्यवस्था बनाए रखने के अहम पहलुओं की ट्रेनिंग दी गई।













