Aba News

पतंजलि परिवार गिरिडीह ने प्रभात फेरी निकालकर मनाया हिंदी नववर्ष, योग और आयुर्वेद के प्रति जगाई जागरूकता

गिरिडीह | आज, 30 मार्च 2025, विक्रम संवत 2082 के शुभारंभ पर पतंजलि परिवार गिरिडीह ने भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया। सर जैसी बस गर्ल्स हाई स्कूल से शुरू होकर यह फेरी न्यू बरका पावर हाउस, टावर चौक, झंडा मैदान होते हुए पुनः स्कूल परिसर में संपन्न हुई। सैकड़ों योग साधकों ने “करो योग, रहो निरोग”, “स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ” जैसे नारों के साथ योग और आयुर्वेद को बढ़ावा देने का संदेश दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी नवीन कांत सिंह ने किया, जिसमें कई गणमान्य सदस्य और योग साधक शामिल हुए। पतंजलि परिवार हर वर्ष इस आयोजन से हिंदी नववर्ष के उत्साह और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लेता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें