Aba News

गिरिडीह में त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, पुलिस का फ्लैग मार्च

गिरिडीह जिला प्रशासन आगामी ईद-उल-फितर, सरहुल, रामनवमी और चैती नवरात्र को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन, सीसीटीवी और सादे लिबास में पुलिस की तैनाती की गई है। किसी भी तरह के उपद्रव या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और प्रशासन ने जनता से धैर्य और संयम बनाए रखने तथा त्योहारों को प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें