Aba News

भ्रष्टाचार के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, तिसरी में सड़क जाम

गिरिडीह झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश और अपर समाहर्ता गिरिडीह के निर्देशों की अवहेलना करने वाले तिसरी अंचल अधिकारी के खिलाफ किसानों ने गुरुवार को दूसरी बार सड़क जाम किया। किसान जनता पार्टी तिसरी अंचल कमिटी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी किसानों ने बिना रिश्वत दिए रजिस्टर टू सत्यापित प्रति देने या उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। संयोजक दासो मुर्मू ने बताया कि 32 मौजा के किसानों ने जनवरी 2024 में फीस जमा कर दी थी, लेकिन महीनों बाद भी सत्यापित प्रति नहीं मिली, जिससे किसान मजबूर होकर सड़कों पर उतरे।

 

किसानों का आरोप है कि तिसरी अंचल अधिकारी जानबूझकर रजिस्टर टू सत्यापित प्रति जारी नहीं कर रहे ताकि जमीन सर्वे के समय भारी रिश्वत वसूली जा सके। किसान जनता पार्टी के संरक्षक भागीरथ राय ने इसे प्रशासन की बौखलाहट बताते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ किसानों की लड़ाई जारी रहेगी। प्रदर्शन में अन्ना मुर्मू, मुन्ना टुडू, मंजू हंसदा समेत सैकड़ों किसान शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें