देवरी थाना क्षेत्र के चतरो हटिया के पास मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां परीक्षा देकर लौट रही पांच छात्राएं हुंडई कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल छात्राएं कंचन मुर्मू (13), रेशमी मुर्मू (14), प्रियंका मुर्मू (9), नेहा मुर्मू (14) और पूनम मुर्मू (13) सभी बुधवाडीह गांव की रहने वाली हैं। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद कंचन, रेशमी और नेहा को गिरिडीह रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे देवरी थाना के सब-इंस्पेक्टर रिशु सिन्हा ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



