Aba News

पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास का गिरिडीह दौरा: घोडथम्भा उपद्रव की जांच की मांग

गिरिडीह : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास गिरिडीह के घोडथम्भा बाजार पहुंचे, जहां होली के दिन हुई हिंसा में घायल लोगों और पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है, और उनके कार्यकाल में दंगे-फसाद की कोई हिम्मत नहीं करता था। उन्होंने मांग की कि घटना की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि उनके अपराध के आधार पर दंडित किया जाए।

रघुबर दास ने इसे एक सुनियोजित साजिश करार दिया और प्रशासन पर दबाव में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए, ताकि दोषियों को सजा मिले और निर्दोषों को न फंसाया जाए। उनके दौरे के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद रहे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें