Aba News

सड़क हादसे में घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत, गांव में शोक की लहर

कल्याणपुर पंचायत के शाखाबारा वार्ड सदस्य के पुत्र कृष्णा कुमार वर्मा (20) की दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 12वीं के छात्र कृष्णा को 13 मार्च की शाम सरिया बाजार से लौटते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार ने तत्काल धनबाद अस्पताल में भर्ती कराया, फिर हालत बिगड़ने पर रांची के करेस्टा अस्पताल रेफर किया गया, जहां ऑपरेशन के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।

16 मार्च को जब शव गांव पहुंचा, तो सैकड़ों लोग गमगीन माहौल में अंतिम दर्शन के लिए जुटे। भाजपा नेता रामकृष्ण वर्मा समेत कई गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें