Aba News

होली खेलने से इनकार करने पर महर्षि मंडल पर जानलेवा हमला

गिरिडीह : उधनाबाद निवासी महर्षि मंडल अपनी ससुराल से लौट रहे थे, जब पपरवाटंड में कुछ लोगों ने जबरन होली खेलने की कोशिश की। मना करने पर उनकी पत्नी और 3 साल की बच्ची के साथ मारपीट की गई। हमलावरों ने लोहे की छड़ से महर्षि मंडल पर हमला कर दिया, जिससे वे बेहोश होकर गिर पड़े।

स्थानीय लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने हमलावरों के नाम बताए, जिनमें जयप्रकाश हजाम, आकाश पंडित और राजू ठाकुर शामिल हैं, जिन्होंने इस बर्बर हमले की शुरुआत की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें