Aba News

गिरिडीह में अभाविप का होली मिलन समारोह, युवाओं ने दिया समरसता का संदेश

गिरिडीह : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) नगर इकाई द्वारा मां तारा विवाह भवन में कार्यकर्ता स्नेह मिलन सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित करने से हुई।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने होली को प्रेम, समर्पण और समरसता का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह त्योहार भारतीय संस्कृति की जीवंतता का प्रतीक है, जो ऊंच-नीच, जात-पात और अमीरी-गरीबी के भेद मिटाकर समाज में सौहार्द का संदेश देता है। समारोह में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभाविप के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें