Aba News

मिलावटखोरी पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, कई प्रतिष्ठानों पर छापा

गिरिडीह : बेंगाबाद में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने मिलावट के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। बाबा स्वीट्स में रखी खराब मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट किया गया, जबकि खोया, पेड़ा और लड्डू के नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए। तिरंगा चौक स्थित महाराजा पेड़ा की दुकान में रसगुल्ले में मक्खी मिलने पर कड़ी चेतावनी दी गई और मिठाई नष्ट कराई गई। इसी तरह, भदानी होटल में औद्योगिक रंग मिली मिठाइयों को जब्त कर 10 किलो तक मिठाई नष्ट कर दी गई।

खंडडोली के नेचर व्यू रिसॉर्ट के किचन का निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही हल्दी पाउडर, मोर्च पाउडर, पापड़ और अन्य खाद्य सामग्री के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. पवन कुमार ने बताया कि मिलावट के विरुद्ध यह अभियान होली तक लगातार जारी रहेगा, जिससे आम जनता को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें