Aba News

होली के रंग में रंगा सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल

गिरिडीह : सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को होली का उल्लासपूर्ण माहौल देखने को मिला। वार्षिक परीक्षा समाप्त होते ही विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर इस रंगीन पर्व का आनंद लिया।

शिक्षक-शिक्षिकाओं, स्कूल निदेशक रमनप्रीत कौर और प्राचार्या ममता शर्मा समेत पूरे स्टाफ ने भी परंपरागत वेशभूषा में रंगों की मस्ती साझा की। प्रार्थना सभा में छात्रों को होली के सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराया गया, जहाँ स्कूल प्रबंधक जोरावर सिंह सलूजा ने होली को भाईचारे और खुशहाली का प्रतीक बताया। इस अवसर पर सबने मिलकर प्रेम, सद्भाव और उल्लास के रंग बिखेरे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें