गिरिडीह : जिले के सरिया थाना क्षेत्र में राजदाह धाम की बराकर नदी में नहाने के दौरान 9वीं कक्षा के छात्र अनमोल पासवान की डूबकर मौत हो गई। परीक्षा खत्म होने के बाद दोस्तों संग घूमने गया अनमोल नदी में नहाते वक्त गहराई में चला गया और डूब गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।












