गिरिडीह जिले के डुमरी वनांचल चौक स्थित फुटपाथ पर बीती रात भीषण आग लगने से दो दुकानों में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आग कैसे लगी, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया, लेकिन जब तक दमकल की गाड़ियां गिरिडीह से पहुंचीं, तब तक आग पूरी तरह फैल चुकी थी। स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत कर आग को आगे बढ़ने से रोका, जिससे और बड़ा हादसा टल गया।













