गिरिडीह : होली के मद्देनजर शहर में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। बीती रात नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद और यातायात इंस्पेक्टर डुगनू टोपनो के नेतृत्व में विभिन्न चौक-चौराहों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई, कई वाहन जब्त किए गए और उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया गया। तेज आवाज और पटाखे फोड़ने वाली बुलेट भी जब्त की गई। पुलिस प्रशासन ने सख्त संदेश दिया है कि होली में हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यातायात नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।













