Aba News

बच्ची की जबरन शादी! दबंगों ने पुलिस की मौजूदगी में डलवाया सिंदूर

गिरिडीह : हरिहरधाम मंदिर के पास एक लॉज में नाबालिग की जबरन शादी कराई जा रही थी। *बाल विवाह मुक्त भारत अभियान* के तहत जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन टीम और पुलिस मौके पर पहुंची, शादी रोकने का प्रयास किया, लेकिन दबंगों और पंडितों ने पुलिस की मौजूदगी में ही बच्ची की मांग में सिंदूर भरवा दिया।

इस घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने लड़की और उसके परिजनों को थाने ले जाकर पूछताछ की और मामले को बाल कल्याण समिति (CWC) के सुपुर्द किया। बाल विवाह के खिलाफ बनवासी विकास आश्रम लगातार अभियान चला रहा है, जिससे अब मंदिरों की बजाय लॉज में शादियां कराई जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें