गिरिडीह : महेशलुंडी पंचायत में मुखिया शिवनाथ साव के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर प्यार और सौहार्द का संदेश दिया। रंगों के इस उल्लासपूर्ण माहौल में सभी ने मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं, जिससे पंचायत में आपसी भाईचारे और सौहार्द की अनोखी झलक देखने को मिली।














