गिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र में 4 मार्च की रात हुए हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक उमेश दास की हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों—हरिलाल दास, बसंत कुमार दास और सोमर दास को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर इन अपराधियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, और पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल डंडा व खून पोंछने के लिए इस्तेमाल किया गया गमछा भी बरामद कर लिया है।

गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गिरिडीह पुलिस का कहना है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।













