गिरिडीह : भाजपा द्वारा आयोजित अटल विरासत सम्मेलन में जनसंघ से जुड़े वरिष्ठ नेताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका को सराहा। मोदी धर्मशाला में हुए इस आयोजन में पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद, पूर्व सांसद पीएन सिंह और अन्य दिग्गज नेता शामिल हुए।

नेताओं ने अटल जी को ग्रामीण सड़क योजना के जनक बताते हुए उनके योगदान को याद किया। सम्मेलन में भाजपा को मजबूत करने और संगठन को एकजुट करने पर चर्चा हुई, युवासम्मलेन में भाजपा नेता सुरेश साहू, दिनेश यादव, संदीप डंगाईच, संजीत सिंह पप्पू, हरमिन्दर सिंह बग्गा, नवनीत सिंह, संगीता सेठ, सुनील पासवान, मुकेश जालान, विनीता कुमारी समेत कई नेता और कार्यकर्त्ता शामिल हुए.













