गिरिडीह : पाण्डेयडीह स्थित प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए गुलाल खेला और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। प्रिंसिपल श्याम सुंदर प्रसाद वर्मा ने कहा कि होली प्रेम, अमन और सत्य की जीत का प्रतीक है, जो सभी धर्मों को जोड़ने का कार्य करता है।

इस रंगारंग आयोजन को सफल बनाने में लीलावती वर्मा, मेनका महतो, उमा भारती, सुरभी सिन्हा समेत कई शिक्षकों की अहम भूमिका रही।













