Aba News

मोदी सेवा ट्रस्ट ने मनाया होली मिलन समारोह, लोगों के बीच झांकी किया प्रस्तुत

पलौंजिया : प्रखण्ड में सोमवार को सचिदानन्द बर्णवाल के आवास पर मोदी सेवा ट्रस्ट की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम से पूर्व महाराजा अहिबरन के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं द्वीप प्रज्वलित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत शिक्षक भुनेश्वर मोदी उपस्थित रहे । वहीं कार्यक्रम का संचालन समिति के संरक्षक अरविंद कुमार ने किया । वहीं कार्यक्रम में राधा-कृष्ण,गौरी-शंकर की भव्य झांकी प्रस्तुत की गई ।

झांकी के कलाकारों द्वारा फूल एवं गुलाल लगाकर भक्ति होली गीत एवं भव्य नृत्य कला का प्रदर्शन किया गया तथा लोगों का मन मोह लिया । वहीं दर्शकों ने भी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाया । इस दौरान सचिव अनिल मोदी,जयनारायण मोदी,सचिदानन्द बर्णवाल,पप्पू मोदी,संदीप मोदी,सत्यनारायण मोदी,विनोद मोदी,संतोष मोदी,जितेंद्र मोदी,राजेश कुमार,बबलू मोदी,शिवकुमार मोदी,बिट्टू मोदी,रंजीत मोदी,सुरेश मोदी,महरु मोदी,अष्टमा देवी,भवानी देवी,रेखा देवी,पवन कुमार,सुमन कुमार समेत सैकडों लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें