Aba News

अबुआ आवास योजना में भ्रष्टाचार! रिश्वत नहीं तो पक्का मकान नहीं?

गिरिडीह : जिले के जमुआ प्रखंड में अबुआ आवास योजना के नाम पर भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा! भीखोडीह गांव में गरीबों से 25 हजार रुपए की रिश्वत वसूली जा रही है, वो भी मुखिया के पति द्वारा, जो खुद सरकारी शिक्षक हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पैसा न देने पर पक्का मकान नहीं मिलता, जबकि गैर-जरूरतमंदों को योजना का लाभ दिया जा रहा है।

शिकायत करने पर धमकियां भी दी जा रही हैं। प्रशासन का दावा है कि जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। क्या गरीबों को उनका हक मिलेगा या फिर ऐसे ही भ्रष्टाचार चलता रहेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें