Aba News

गिरिडीह में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य समापन, 1008 दीपों से जगमगाया यज्ञ स्थल

गिरिडीह : लेदा पंचायत के ग्राम बंसीडीह में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित चार दिवसीय शक्ति संवर्धन 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य समापन हो गया। इस दौरान नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न की गई। यज्ञ में 5000 से अधिक श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कर परिवार, समाज और राष्ट्र की उन्नति की प्रार्थना की।

इस पावन अवसर पर 1000 से अधिक संस्कार निःशुल्क संपन्न कराए गए, जिनमें मुंडन, विद्यारंभ, यज्ञोपवीत, अन्नप्राशन आदि शामिल थे। शांतिकुंज प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव ने बताया कि गायत्री परिवार समाज को बुराइयों से मुक्त कर संस्कारों की पुनर्स्थापना में जुटा है। समापन दिवस पर 1008 दीपों से यज्ञ स्थल जगमगा उठा, जिससे भक्तिमय वातावरण और भी दिव्य हो गया। इस आयोजन में गायत्री परिवार के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें