गिरिडीह : में बरनवाल सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समारोह में रंगों की बौछार और परंपराओं की झलक दिखी। समारोह की शुरुआत महाराजा अहिबरन की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और गुलाल अर्पित कर की गई। उत्सव में मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और फगुआ गीतों की धुन पर झूम उठे।

पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ उठाते हुए इंद्रजीत लाल ने कहा कि होली सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द और एकता का पर्व है। इस आयोजन में समाज के अनेक गणमान्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।














