Aba News

महिला सशक्तिकरण से बनेगा सशक्त भारत: मुखिया प्रियंका कुमारी

गावां प्रखंड : खरसान पंचायत भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “आधी आबादी के बढ़ते कदम” संगोष्ठी आयोजित हुई, जहां महिलाओं की सुरक्षा, समानता और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण पर चर्चा हुई। मुखिया प्रियंका कुमारी ने कहा कि महिलाएं जब नेतृत्वकारी भूमिका में आएंगी, तभी समाज का समग्र विकास संभव होगा।

कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की बात कही। सुदूरवर्ती क्षेत्रों की किशोरियों और महिलाओं की बढ़ती भागीदारी ने बदलाव की नई राह दिखाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें