गिरिडीह : झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को विपक्ष का नेता चुने जाने पर बार एसोसिएशन के सचिव चुन्नूकांत ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मरांडी ने हमेशा जनता की आवाज़ को बुलंद किया है, चाहे वह सड़क हो या सदन। लंबे राजनीतिक अनुभव और जनसेवा की प्रतिबद्धता के चलते वे जनता के दिलों में बसे हुए हैं। अब विपक्ष के नेता के रूप में वे सत्ता पक्ष को चुनौती देते हुए जनता के मुद्दों को मजबूती से सदन में उठाएंगे।













