गिरिडीह : बरगंडा स्थित प्राचीन साईं मंदिर का 29वां स्थापना दिवस मंगलवार को भक्तिमय माहौल में धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही साईं बाबा की प्रतिमा का स्नान, हवन, आरती और साईं सच्चरित्र पाठ जैसे धार्मिक अनुष्ठान किए गए। शाम 6 बजे से प्रसाद वितरण शुरू हुआ, जो रात 10 बजे तक चला।

मंदिर प्रबंधक सुजीत निकुलम ने बताया कि भक्तों के लिए विशेष भंडारे का आयोजन अगले दिन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।













