गिरिडीह : झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के स्थापना दिवस समारोह को लेकर 4 मार्च 2025 को गिरिडीह जिले के झंडा मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आगमन प्रस्तावित है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के मद्देनज़र प्रशासन ने व्यापक यातायात नियंत्रण व्यवस्था लागू की है। भारी वाहनों का शहर में प्रवेश 4 मार्च पूर्वाह्न 9:00 बजे से 5 मार्च तड़के 3:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। कार्यक्रम में आने वाले वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही रोका जाएगा।
खोरीमहुआ अनुमंडल से आने वाली बसों को पचंबा बाजार समिति मैदान, मिशन ग्राउंड, कार्मेल स्कूल ग्राउंड, अलकापुरी में रोका जाएगा। डुमरी अनुमंडल से आने वाली बसों का पड़ाव पुराना बस डिपो कोलडीहा में रहेगा। वहीं, दुण्डी क्षेत्र से आने वाली बसों के लिए अंटा बंगला मैदान, हुट्टी बाजार मैदान, और गिरिडीह पुरानी पुलिस लाइन मैदान निर्धारित किया गया है। बेंगाबाद और गांडेय क्षेत्र से आने वाली बसों को आम बगान और सिहोडीह में रोका जाएगा, जबकि छोटी निजी गाड़ियां सर्कस मैदान गिरिडीह में पार्क की जाएंगी।



