गिरिडीह : विवाह भवन में झारखंड राज्य एकीकृत पोषण सखी संघ की अहम बैठक संपन्न हुई, जिसमें 6 जिलों से सैकड़ों पोषण सखियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य पुरानी प्रदेश कमेटी को भंग कर नई प्रदेश कमेटी का गठन करना था।
सर्वसम्मति से प्रमिला कुमारी को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया, जबकि महासचिव के रूप में चतरा की रेखा भारती और कोषाध्यक्ष के पद पर धनबाद की रुबिया खातून का चयन हुआ। अन्य पदों पर भी विभिन्न जिलों से प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई। इस बैठक में गिरिडीह, धनबाद, चतरा, कोडरमा, गोंड्डा और दुमका जिलों की पोषण सखियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।



