गिरिडीह : जिला आपूर्ति कार्यालय में आज एक भावुक विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उप विकास आयुक्त, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, जिला स्थापना अधिकारी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर राजीव रंजन प्रधान सहायक सहित प्रभात की रमतिका, अनिल कुमार, सुशील कुमार वर्मा, विजय वर्मा, आर्यन राज, जवाहर दास, धर्मेंद्र कुमार, स्वतंत्र कुमार, मुकेश कुमार और अन्य पदाधिकारियों ने विदाई ले रहे कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सहदेव प्रसाद कुशवाहा एवं राजीव रंजन कुमार ने अपनी सेवाओं को यादगार बताते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।



