Aba News

सिविल सोसाइटी, गिरिडीह की नई समिति गठित, होली के बाद आमसभा का आयोजन

गिरिडीह : 28 फरवरी को स्थानीय होटल में “सिविल सोसाइटी, गिरिडीह” के संस्थापक सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से एक तदर्थ समिति (Adhoc Committee) का गठन किया गया। निर्मल झुनझुनवाला को अध्यक्ष चुना गया, जबकि शिवेंद्र कुमार सिन्हा और लखन लाल उपाध्यक्ष बने। महासचिव पद पर मोहम्मद तारीक और सुनील कुमार खंडेलवाल व सुधीर अग्रवाल को उपसचिव नियुक्त किया गया। अनिल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया, जबकि कार्यकारिणी सदस्य के रूप में महेश्वर नाथ सहाय (अधिवक्ता), राजेंद्र त्रिपाठी, शंकर पांडेय, देव राज आनंद, त्रिपुरारी प्रसाद बक्शी (अधिवक्ता), मोहम्मद फारूक हसन सुनील मोदी और राम गुप्ता का चयन हुआ। बैठक में निर्णय लिया गया कि होली के बाद एक विशाल आमसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा। सिविल सोसाइटी, गिरिडीह पूरी तरह से गैर-राजनीतिक संगठन रहेगा और शहरवासियों की समस्याओं को स्थानीय प्रशासन तक पहुंचाने के लिए कार्य करेगा। संगठन का अस्थायी कार्यालय तिरंगा चौक, मारुति टावर, गिरिडीह में रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें