Aba News

झंडा मैदान में झामुमो का 52 वा स्थापना दिवस कार्यक्रम होगा संपन्न, जिला अध्यक्ष ने कार्यक्रम का लिया जायजा

 गिरिडीह : झारखंड मुक्ति मोर्चा का 52वा स्थापना दिवस झंडा मैदान में 4 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। शुक्रवार को इसका जायजा पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने लिया। मौके पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जीतवाहन उरांव ओर पार्टी के कई नेता कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान तैयारी से संबंधित कई आवश्यक दिशा निर्देश जिला अध्यक्ष के द्वारा दिया गया।

 

इन्होंने मच सज्जा के साथ साथ आम लोगों की बैठने की व्यवस्था लाइट आदि का भी निरीक्षण किया। मीडिया से बात करते हुए कहा कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए बेहतर तरीके से तैयारी चल रहा है कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधायक कल्पना सोरेन मंत्री सुदीब्य सोनू समेत कई मंत्री विधायक मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें