गिरिडीह : चौकीदार भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब तक जॉइनिंग आदेश नहीं मिलने से नाराजगी बढ़ती जा रही है। गुरुवार शाम 5 बजे झंडा में जुटे अभ्यर्थियों ने ऐलान किया कि 28 फरवरी से वे उपायुक्त कार्यालय के समीप महा आंदोलन करेंगे।

अभ्यर्थियों का कहना है कि लिखित और शारीरिक जांच में सफल होने के बावजूद तीन महीनों से केवल तारीखें दी जा रही हैं, लेकिन जॉइनिंग से जुड़ा कोई आदेश जारी नहीं हुआ। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।












